ज्यादा अच्छे लोग
जिंदगी में सबसे ज्यादा दुखी वही लोग होते है जो सबके लिए अच्छा करने की कोशिश करते है, किसी का दिल ना दुखे इस चक्कर में हमेशा अपना दिल दुखते रहते है, लेकिन फिर भी वो कभी अच्छा करना छोड़ते नहीं। वही एक तरफ बुरे लोग उनको फर्क नहीं पड़ता किसी से अच्छा या बुरा लगने से, ये सच है इंसान जैसा होता है अच्छा बुरा या धोखेबाज वो दूसरे के साथ भी वही करता है, और वही देता है जो उसके पास होता है..!
फितरत नहीं बदलती
सच्चा इंसान धोखा खाने के बाद भी दूसरे इंसान के साथ अच्छे से ही रहता है, वो दुबारा से भी वैसे ही प्यार और वफादारी से रिश्ता निभाता है।
लेकिन गलत इंसान आप उसे कितना भी मौका दे दो, कितनी बार भी उसे माफ करदो, वो वैसे ही रहेगा, ज्यादा बोलोगे तो वो रिश्ता खत्म करके दुसरे से रिश्ता जोड़ा लेगा लेकिन वो दूसरे के साथ भी वैसा ही करता है।
ये सच है कि इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती, और न कोई किसी को जबरदस्ती बदल सकता है।

0 Comments