A story of meddle class boy

एक लड़का जब मिडिल क्लास के घर पैदा होता है तो उसको 5 साल तक पलको पर बैठा कर रखा जाता है, ओर फिर धीरे धीरे जब वह लड़का बड़ा होता है। तो उसको समय से पहले ही उसको घर की बहार की सारी जिम्मेदारी दे दी जाती है,

और मिडिल क्लास परिवार में अगर दो लड़के हो तो बड़े लड़के को उम्र से पहले बड़ा होना पड़ता है, और फिर समय से पहले ही उसको घर की सारी जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है उसके बाद बड़े लड़के को न चाहते हुए भी उसको समय से पहले सारे काम करने पड़ते है फिर वो कुछ भी करे उसकी सारी गलतियों को देखा जाता है, और जो भी उसके बड़े काम है अच्छा काम है उसको कोई नही देखता। उसके जीवन मे होने वाली टेन्शन को खुद के अंदर दबा कर सबको खुश रखता है, और सबको खुश रखने के बाद उसको ही रुलाया जाता है। उम्र से पहले बड़े होने का दर्द मस्ती घूमने के समय मे घर की जिम्मेदारी और बहुत कुछ स्कूल के समय मे घर की जिम्मेदारी को देखना बाहर जाने के लिए 10 बार पूछना और घुमने जाने के लिए समय से पहले घर को आने की टेंशन एक मिडिल क्लास लड़का ही जनता है।

जीवन मे हो रहे कामो को अच्छा करने का टेंशन कुछ बनने का टेंशन कुछ न करने का टेंशन बहुत कुछ जो एक मीडिल क्लास लड़के को आगे नही बढ़ने देती ओर देखा जाए तो अगर एक मिडिल क्लास में दो लड़के है तो किसी एक को ही आगे बढ़ने का मौका मिलता है। और ये काम किसी भी मिडिल क्लास में रहने वाले बड़े लड़को को छोड़ कर छोटा लड़का ही करता है बड़ा लड़का कुछ भी काम करने से पहले 100 बार सोचता है लेकिन वही काम छोटे लड़के को दिया जाये तो बिना कुछ सोचे समझे उस काम को बिगाड़ देता है, इसमे भी छोटे बेटे को प्यार और बड़े बेटे को ताना सुनना पड़ता है। फिर भी कुछ हो मिडिल क्लास लाइफ जीना आसान नही होता बहुत कुछ सहना पड़ता है बहुत कुछ खोना पड़ता है एक मिडिल क्लास में होने के बाद।।।

Post a Comment

0 Comments