कृषि ये एक ऐसा व्यवसाय है जिसमे पालतू जानवर व पेड़ पौधों का अध्ययन किया जाता है।
और
कृषि में खेतों की जुताई, पशुपालन, मछली पालन आदि विज्ञान व कला है।
कृषि क्या है आसान भाषा मे...
कृषि एक प्रकार की व व्यवस्था है जो किसान के जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण है, बहुत से किसानों का जीवन खेती के आधार पर ही टीका है। और भारत मे लगभग 70% आबादी लोग कृषि पर निर्भर है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त शुभेन्द्र झा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है,
कृषि भारत की रीढ़ है
कृषि, भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से ही की जाती रही है। 1960 के बाद कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति के साथ नया दौर आया। सन् 2007 में भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि एवं सम्बन्धित कार्यों (जैसे वानिकी) का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में हिस्सा 17% था। उस समय सम्पूर्ण कार्य करने वालों का 51% कृषि में लगया गया था।
उत्पादन
भारत मे कृषि द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ से भी अधिक फसलो का उत्पादन किया जाता है।
1980-71 12-23
1990-81 11-34
1995-91 14-52
2000-01 11-71
2009-10 12-63
कृषि औजार
भारत में कृषि के औजारों जैसे फावड़ा, कुदाल,खुरपी, हँसिया, बल्लम, के साथ ही आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है। किसान जुताई के लिए ट्रैक्टर, कटाई के लिए हार्वेस्टर तथा गुड़ाई के लिए हल का प्रयोग किया जाता हैं।
भारत में सिचाई
कृषि कार्यो में सिचाई के निम्नलिखित साधन है जैसे- नदी, तालाब, नहर, मशीन, मोटर, कुआ आदि साधन है, और 70% खेती मानसून पर निर्भर करती है।
कृषि संस्थान
●भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली
●चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
●गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पन्तनगर
●जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर
●लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार
●यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन
●राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा
●बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, काँके
●राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर।
●चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर


6 Comments