मिडिल क्लास लड़का | मिडिल क्लास लड़के की कहानी - Middle Class Boy.

एक मिडिल क्लास लड़का रोज रातों में अपने ख्वाबों में बड़े बड़े सपने देखने वाला रोज सुबह जल्दी उठ कर काम पर चला जाता है, वह लड़का जो सबको खुश देखने के चक्कर में खुद हंसना भूल जाता है। वह सिर्फ एक मिडिल क्लास लड़का ही कर सकता है। ख्वाबों में बड़े बड़े सपने लिए दिल से कम करता है, और रोज रात में दिल खोल कर रोता है। अपने लाइफ को लेकर सपने तो बहुत है इसके दिल में पर पूरा कोई नही कर सकता है। 

उसके जीवन में क्या चलता है, उसके सिवा कोई और नही समझ सकता और न कोई समझने की कोशिश करता है, क्युकी वो लड़का है, रोज उसकी लाइफ में क्या चलता है बस वही जानता है, और कब तक चलेगा ये नही पता कभी कभी ऐसा लगता है की सब कुछ छोड़ कर कही दूर चले जाए इन सब से दूर चले जाए फिर सामने फैमिली का चहरा सामने आ जाता है। वो लड़का चाह कर भी कुछ नही कर सकता क्युकी फैमिली की आश उससे है, अगर वो सब कुछ छोड़ देगा तो फिर फैमिली को कौन संभालेगा बस यही उम्मीद आगे बढ़ने नही देती है।

मिडिल क्लास के लड़को को आधी जिंदगी घर के कर्जे पूरे करने में निकल जाते है, और जब कर्जे पूरे हो जाते है तो घर के बारे में सोजने में उनकी अधे से ज्यादा समय निकल जाता है, इस वजह से न वो घर पर ध्यान दे पाते है न खुद पर और बच्चो को अच्छी पढ़ाई भी नही करा सकते है।

Post a Comment

0 Comments